युवती की गला रेत कर हत्या, देहरादून हरिद्वार हाइवे के किनारे मिला शव

MS Malik
By
2 Min Read

युवती के पिता राजधानी देहरादून की शहर कोतवाली में हैं तैनात

देहरादून। छिद्दारवाला में हरिद्वार- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन पानी फ्लाईओवर के पास एक युवती का शव मिला है। रायवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऋषिकेश एम्स मोर्चरी भेज दिया है। रायवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायवाला थाना प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी ने बताया युवती के गले में गहरे घाव के निशान है और उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। युवती ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहनी हुई है। दाए हाथ में काला धागा बंधा हुआ है और काले रांग का सैण्डल पहना हुआ है। शव के पास ही एक जैकेट भी पड़ा मिला। किसी ने युवती का गला रेत के हत्या कर यहाँ फेंका है। जाँच शुरू कर दी गयी है जल्द ही पुलिस हत्यारे तक पहुँच जाएगी।

सूचना के मुताबिक़ सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी तीन पुलिया फ्लाईओवर के नीचे एक युवती का शव मिला है। रायवाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शिव प्रसाद डबराल निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। शिव प्रसाद डबराल उत्तराखंड पुलिस में हैं और वर्तमान में राजधानी देहरादून में शहर कोतवाली में तैनात हैं।

पुलिस ने बताया कि जाँच के बाद ही युवती की हत्या से जुड़े मामले का पता चल पाएगा। उधर, युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!