राजधानी के इस कॉलेज का छात्र बेच रहा था गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे की तस्करी का कारोबार खूब फल फूल रहा है। पुलिस ने एक बड़े और नामी कॉलेज के एक छात्र को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल (यूकेा07 एयू 3257) नई बस्ती पुल दून यूनिवर्सिटी रोड के पास औचक चेकिंग के पकड़ा। जिसके पास से कंधे पर टांगे बेग से दो पैकेट थे, जिसमें से एक पैकेट जिस पर ब्राउन रंग का टेप लपेटा है। उसका वजन 880 ग्राम तथा दूसरा पैकेट जिस पर पारदर्शी टेप लपेटा है उसका वजन 952 ग्राम तथा दोनों पैकेट का कुल वजन 1832 ग्राम अवैध गांजा है।पूछताछ करने पर गांजा रखने/बेचने का लाइसेंस दिखाने से कासिर रहा। गांजा अवैध रखने के कारण गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
शशांक गौतम पुत्र अनुज पांडे निवासी ग्राम दीगसी थाना हाजीपुर जिला वैशाली बिहार हाल निवासी किराएदार निकट सुद्दोवाला उडुपी खोके के पास,जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष।

पूछताछ अभियुक्त व अपराध का तरीका (छात्र गांजा बेचते गिरफ्तार):
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि तुलाज कॉलेज धूलकोट झाझरा देहरादून में BBA द्वितीय वर्ष का छात्र हूं तथा परीक्षा में कुछ विषयों में बैक आने के कारण पैसों की जरूरत पड़ गई थीं जिस पर मेरे द्वारा संतोष नाम के व्यक्ति से आईएसबीटी पर दो दिन पहले अवैध गांजा खरीद कर अपना कुछ उधार व मुनाफा कमाने के चक्कर में दून यूनिवर्सिटी के छात्रों को गांजा बेचने आया था। आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया,अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पूर्व में मेरे द्वारा इस प्रकार छोटी-छोटी पुड़िया में गांजा बेचा जा चुका है क्योंकि मेरे छात्र होने की वजह से मुझ पर कोई शक नहीं करता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!