रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून द्वारा “मातृ शिविर” का आयोजन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। शनिवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम राजपुर रोड द्वारा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून ने प्रदेश के दूरदराज़ और वंचित क्षेत्र (थानी गांव) की महिलाओं के लिए एक विशेष “मातृ शिविर” का आयोजन किया। यह शिविर महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित था।

इस शिविर में 100 से अधिक महिलाओं को निशुल्क परामर्श, दवाइयां, खून की जाँच एवं सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। यह शिविर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी आशिमात्मानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में हुआ। जिसको सफल बनाने में डॉक्टर शहनॉन पंजवानी और डॉक्टर हिमा बिंदु ने अपना अमूल्य सहयोग दिया।

आश्रम के मीडिया प्रभारी विवेकानंद क्षेत्री ने बताया कि आश्रम के अध्यक्ष स्वामी आशिमात्मनंद जी महाराज के सानिध्य में रामकृष्ण मिशन आश्रम भविष्य में भी इस प्रकार की सेवाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!