विकासनगर में प्रत्येक बृहस्पतिवार न्यूरो OPD शुरू, डा0 अवस्थी मात्र 100 रुपए में देखेंगे मरीज़

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पछवादून के विकासनगर में न्यूरो रोगियों के लिए न्यूरो सर्जन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। राजधानी के एमकेपी चौक स्थित नाईस अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा0 राहुल अवस्थी ने प्रत्येक बृहस्पतिवार को लाइन जीवनगढ़ विकासनगर में न्यूरो ओपीडी शुरू की है। जिसमें मात्र 100 रुपए में न्यूरो रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर इलाज किया जाएगा।

डा0 अवस्थी द्वारा विकासनागर में ओपीडी शुरू करने का स्वागत करते हुए क्षेत्रवासियों ने कहा कि विकासनगर में न्यूरो ओपीडी लगने से विकासनगर के साथ ही जौनसार क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा।

न्यूरो सर्जन डा0 राहुल अवस्थी ने लगभग दो साल तक राजधानी देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में बतौर न्यूरो सर्जन कार्य करने के बाद एमकेपी चौक के पास नाईस अस्पताल के नाम से अपना अस्पताल शुरू किया।

अधिक जानकारी के लिए
हेल्प लाइन नंबर
7773856776
डा0 राहुल अवस्थी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!