सहस्त्रधारा में ग्राम समाज की ज़मीन कब्ज़ा रहे भूमाफिया के खिलाफ मुकादमा दर्ज

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमति सोनिका ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए बेखौफ भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। डीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने सहस्त्रधारा के शेरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्ज़ा कर प्लाटिंग की तैयारी कर रहे भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत शेरागांव की भूमि को भूमाफियाओं द्वारा खुर्द-बुर्द किये जाने की शिकायत डीएम से की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिये। तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक रायपुर एवं राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र – सिल्ला / चामासारी द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायत शेरागांव में बिना अनुमति समतलीकरण एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर प्लांटिग का कार्य किया जा रहा है। मौके पर बलवंत राठी पुत्र अतर सिह एवं सहस्त्रधारा रोड़ पर टचवुड स्कूल के पास स्थित प्रॉपर्टी डीलर सुमित गुप्ता व अन्य व्यक्ति मिले, जिनके द्वारा ग्राम समाज के खसरा नं0 741, 735, 723, 738, 765 एवं 708 के लगभग 5 बीघा रकबे पर पुस्ते लगाकर अतिक्रमण कर प्लांटिग की जा रही है। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध है। ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा करने तथा बिना अनुमति के पहाड़ी कटान / जंगल झाड़ी की भूमि को समतल करने के सम्बन्ध में बलवंत राठी पुत्र अतर सिह एवं सुमित एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!