सुशांत ने राजकीय इंटर कॉलेज बुरांसखंडा एवं भगद्वारीखाल में दान किये चार कंप्यूटर

MS Malik
By
2 Min Read

आधुनिक भारत के युगद्रष्टा एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती के निमित्त स्कूलों में किया गया कंप्यूटरों का वितरण

देहरादून। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मालसी वार्ड से पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा “सुशांत” द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज बुरांसखंडा तथा राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारिखाल में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती के निमित्त दो अलग अलग आयोजित कार्यक्रमों में विद्यालयों को चार कंप्यूटरों का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संबोद्धित करते हुए सुमेंद्र सिंह बोहरा”सुशांत” ने कहा कि वर्तमान समय सूचना व संचार प्रौद्योगिकी का है। आज के दौर में डिजिटल क्रांति जीवन के हर क्षेत्र में मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है। आज के इस इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी ये कोशिश है कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के भी सभी छात्र-छात्राऐं शहरों की भांति अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम को तकनीकी व डिजिटली रूप में और बेहतर बना सकें।

कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा की पंडित नेहरू का बच्चों से अगाध स्नेह था। भारत की आजादी के पश्चात उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जिन गुणवत्तापूर्ण संस्थानों की नींव डाली उसी का प्रतिफल है कि आज सम्पूर्ण विश्व में भारत के युवाओं की प्रतिभा का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं को सम्पूर्ण एकाग्रता से अपने अध्यन पर केंद्रित होकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करना होगा।

कार्यक्रम में एन. वी.पंत (प्रधानाचार्य-राजकीय इंटर कॉलेज- बुरांसखंडा ) जे.एस. भंगारी (प्रधानाचार्य-राजकीय इंटर कॉलेज- भगद्वारिखाल) के अतिरिक्त दिनेश कैंत्युरा, महिपाल सिंह बिष्ट, सुरेश कोहली, राकेश डोगरा, मनवीर राणा, गंभीर सिंह पंवार, जयप्रकाश, रविन्द्र सिंह खरोला, आशीष कुमार, मनोज कोहली, राजेश कुमार, दिलीप गुर्जर, सुरजीत सिंह, मनीष कल्याण, रोहित क्षेत्री, मंजीत कुमार एवं रणजीत कुमार प्रमुख रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!