22 वर्षीय युवक की सहस्त्रधारा नदी मे डूबने से मौत, देखें वीडियो

Astitva Times Desk
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां दोस्तों के साथ घूमने गए एक 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रदेश भर में लगातार हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियां अपने रोद्र रूप मे बह रही है लेकिन फिर भी कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालने और इन उफनती नदियों के साथ लुका छिपी का खेल खलने से बाज़ नहीं आते जिसका नतीजा गुरुवार को देखने को मिला जब अपने दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने गए 22 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया और संतुलन नही बना पाने के कारण नदी के तेज़ बहाव मे बह गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजपुर शेंकी कुमार और आईटी पार्क चौकी इंचार्ज दीपक द्विवेदी मय फोर्स के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे तो नदी के बीचो- बीच एक युवक जो कि ऊपर की तरफ से बह कर आया था का शव पत्थर में फंसा हुआ है। पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को नदी से निकाला तथा कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया।

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक के बारे में जानकारी जुटाई गई। जांच में यह पता चला कि उक्त युवक का नाम शिवाय उर्फ शिवम पुत्र शीतल सिंह निवासी ग्राम गोकलपुर थाना बिजनौर, अपने दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने आया था, नदी किनारे खड़ा हुआ था तभी पत्थर से उसका पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में वह बह गया।युवक देहरादून में किराए के मकान पर रहता था तथा स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!