28 मई को प्रस्तावित नर्स भर्ती परीक्षा फिर स्थगित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में नर्सों के ढाई हजार से अधिक पदों पर 28 मई को होने वाली नर्सिंग भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। ताजा आदेशों के अनुसार अभी परीक्षा जून की द्वितीय व तृतीय सप्ताह में संभावित होगी।

यह परीक्षा देहरादून में 17 और हल्द्वानी में 10 केंद्रों पर होनी थी, लेकिन अब सभी जिलों में इसके परीक्षा केन्द्र बनाए जाएंगे। प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है की फिलहाल परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब 28 मई तक अभ्यर्थी अपना परीक्षा केन्द्र का शहर चुन सकेंगे।

आपको बता दें कि कुल 2621 पदों के लिए 9 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया हुआ है। इससे पहले यह परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड संक्रमण की वजह से स्थगित कर दी गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!