4.5 करोड़ रुपए की स्मैक एवं अवैध तमंचे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

देर रात प्रदेश में खटीमा थाना क्षेत्र से 04 करोड़ 50 लाख रूपये की स्मैक एवं 01 अवैध नाजायज 315 बोर तमंचा तथा 06 जिंदा कारतूस के मय i20 कार UK 04 AB 0040 साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा की गई अभी तक की उत्तराखंड राज्य में स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, (A.N.T.F.) कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर टीम ने पकड़े गये नशा तस्कर से 01 किलो 527 ग्राम स्मैक की बरामदग

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) उत्तराण्ड द्वारा इस वर्ष अब तक 05.968 किलोग्राम स्मैक, 19.808 किलोग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त, एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी की गयी है एवं 38 तस्करों को गिरप्तार किया गया है

देहरादून। ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही की दिशा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए चकरपुर बनमंडी महादेव मंदिर के पास से दो व्यक्ति 1- हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज उम्र 45 वर्ष,- जसंदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी जनता फार्म गौरी खेरा, सितारगंज उम्र 22 वर्ष को 01 किलो 527 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह उत्तर प्रदेश के मीरगंज से बबलू नामक व्यक्ति से लेकर आया था। जिसको आज नेपाल में किसी लाला को बेचने जा रहे थे। ANTF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। तस्करी के धन्धे में लिप्त् अभियुक्तगण विगत 02 सालों से मीरगंज से स्मैक लाकर नेपाल मै अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहे थे ।
बरामदगी का विवरण-
1– 01 किलो 527 ग्राम अवैध स्मैक
2- 01 अवैध नाजायज 315 बोर तमंचा एवं 06 जिंदा कारतूस
3- i20 कार UK 04 AB 0040
अभियुक्तगणो का नाम-
1- हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज उम्र 45 वर्ष,
2- जसंदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी जनता फार्म गौरी खेरा, सितारगंज उम्र 22 वर्ष

एएनटीएफ के इस सराहनीय कार्य के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने 25 हजार रूपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!