एक और दुखद हादसा : भारी भरकम बोल्डर की चपेट में आया यूटिलिटी वाहन, तीन की मौत तीन घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पछवा दून में कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास एक यूटिलिटी वाहन संख्या UK07 CA 0397 भारी भरकम बोल्डर की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे एक वाहन टमाटर लेकर ग्राम कोटा डिमोऊ से विकासनगर मंडी की तरफ आ रहा था। इस दौरान तुनिया के पास अचानक भूस्खलन हो गया और बोल्डर वाहन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 घायलों को विकासनगर के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आज एक वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर और सवारियाँ लेकर सब्जी मंडी विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में 6 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन कोटी रोड थाना कालसी के पास पहुँचा, उसी दौरान भारी बारिश के चलते पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर लुढ़क कर वाहन पर आ गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस देने के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वाहन से बाहर निकाला और तत्काल कार्रवाई करते हुए विकासनगर भेजा गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त कल सिंह(60) पुत्र मदन सिंह निवासी कोठा तारली तहसील कालसी

राधा देवी(35) पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ थाना कालसी

किशन सिंह(50) पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी के रूप में हुई।

वही हादसे में वाहन चालक गजेंद्र सिंह पुत्र कृपाराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी

मुकेश पुत्र माधवराम निवासी कोटा डिमऊ

संतराम चौहान पुत्र सुनो सिंह निवासी कोटा डिमऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!