दुखद : मंदिर में जल चढ़ाने गई दो युवतियों की पैर फिसलने से मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश से आज सुबह एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। जहां महादेव मंदिर में जल चढ़ाने गई युवतियों की पैर फिसलने से जल चढ़ाने से पहले नहाते समय पैर फिसलने से मौत हो गई। यह दुखद घटना पौड़ी जिले के सतपुली से सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह सतपुली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो युवतियां दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी। जल चढ़ाने से पहले नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसल गया और वे दोनों नदी में बह गयी है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी0 सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया गया जिसमें स्थानीय व्यक्ति सहदेव, मोहन, गणेश एवं सौरभ ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया।

मृतकों का नाम पता
1- रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र लगभग 18 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना ) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली पौड़ी गढ़वाल।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!