पुलिस गाड़ी के बोनट पर चढ़ सिगरेट पीना पड़ा भारी, हुआ गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें एक युवक हाथ में सिगरेट लेकर पुलिस की 112 हेल्पलाइन की गाडी के बोनट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था, जैसे ही पोस्ट उच्चाधिकारियों की नजरों में आई तो उक्त फोटो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल वायरल पोस्ट की जांच कर उक्त कृत्य को करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे, वायरल पोस्ट की जांच में पुलिस की गाड़ी के बोनट में बैठे व्यक्ति का गंगा नगर ऋषिकेश में रहना ज्ञात हुआ, जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 469 IPC तथा 67 C IT act में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को ऋषिकेश स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण:
सामवेद चौबे पुत्र संजय चौबे निवासी गणेश विहार गली नंबर 3, गंगा नगर ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 23 वर्ष

वहीं देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने सभी से विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और मशहूर होने के चक्कर में कोई ऐसा अमर्यादित कार्य न करें, जिससे उनके भविष्य पर कोई बुरा प्रभाव पडे। नही तो उन्हें कानूनी पचड़ों में पड़ कर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!