शर्मनाक: पालतू बिल्ली से कुकर्म! आरोप में किरायेदर युवक गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मकान मालकिन ने अपने किरायेदार पर पालतू बिल्ली के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने अप्राकृतिक दुराचार और पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र का है। थाना कैंट पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर को डाकरा निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके मकान में चार युवक किरायेदार के तौर पर रहे हैं। 3 नवंबर को तीन किरायेदार अपने काम पर चले गए। लेकिन एक युवक घर पर ही था। इस बीच महिला को किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ा। इस बीच घर पर मौजूद किरायेदार ने महिला को उसकी पालतू बिल्ली उसके पास छोड़कर जाने के लिए कहा। महिला भी बिल्ली को किरायेदार के पास छोड़कर घर से बाहर चली गई।

जब मकान मालकिन अपनी पालतू बिल्ली वापस लेने पहुंची तो वह कमरे का नजारा देखकर चौंक गई। मकान मालकिन का आरोप है कि किराएदार बिल्ली के साथ कुकर्म कर रहा था। मकान मालकिन को देखते ही उसने बिल्ली को जमीन पर फेंक दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक के कुकर्म करने के बाद बिल्ली बेहोश हो गई थी। आधे घंटे बाद बिल्ली को होश आया था।

थाना कैंट प्रभारी संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मकान मालकिन की तहरीर के आधार पर आरोपी किरायेदार के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक दुराचार) और पशु क्रूरता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बिल्ली का मेडिकल भी करवाया गया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और देहरादून में मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे सोमवार को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!