धर्मनगरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों और एक युवक भेजा जेल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में स्थानीय नागरिकों ने एक घर में सेक्स रैकेट चलाने पर खूब हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस और घर के अंदर मौजूद मिली दो युवतियां और एक युवक को पुलिस द्वारा पकड़कर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली से कुछ दूरी पर एक घर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने के आरोप में पकड़ी गई युवतियां और एक युवक जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े थे। हकीकत सामने आने पर ज्वालापुर पुलिस ने उन्हें जिस्मफरोशी कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी दंपति अभी पकड़ से बाहर है।

पुलिस ने युवतियों और युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने एक घर में अवैध गतिविधियां संचालित होने पर हंगामा किया था। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस घर के अंदर मौजूद मिली दो युवतियों एवं एक युवक को पड़कर कोतवाली ले आई थी। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि घर में जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है। देर शाम पुरानी अनाज मंडी निवासी महिलाने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!