राजनीति: राहुल और वरूण गांधी की मुलाकात ने बढ़ाया देश का राजनीतिक तापमान

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी परिवार समेत केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने भाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात मुख्य पुजारी के घर पर हुई है। इसके बाद देश का राजनीतिक पर एक बार फिर हाई हो गया है। उत्तराखंड की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई व पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी से मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी टेंशन दे दी। बाबा केदार की धरती पर एक अरसे बाद मिले गांधी ब्रदर्स के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं हुआ है। लेकिन कुछ मिनटों की ही मुलाकात ने देश के राजनैतिक तापमान में बढ़ोतरी ला दी है। राहुल और वरुण गांधी की मुलाकात के बाद अब इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

बता दे कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी निजी धार्मिक तीन दिवसीय यात्रा पर केदारनाथ धाम आए हुए हैं। इसी दौरान राहुल के चचेरे भाई व पीलीभीत भाजपा सांसद वरुण गांधी भी अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा आज तीसरे दिन पूरी हो गई। राहुल गांधी ने मंगलवार को केदारनाथ धाम में मत्था टेका। बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट गए। केदारनाथ धाम में मत्था टेकने से पहले राहुल गांधी ने अपने चचेरे भाई और भाजपा नेता वरुण गांधी से मुलाकात की। भाजपा नेता वरुण गांधी केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

तीन दिन केदारनाथ धाम में रुकने के बाद आज राहुल गांधी ने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद वह वापस देहरादून पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली लौट गए। इस दौरान राहुल गांधी के केदारनाथ में अलग अंदाज नजर आए। पहले दिन राहुल ने भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाई तो दूसरे दिन भंडारा वितरित किया। इसके साथ ही राहुल पूरी तरह से बाबा केदार की भक्ती में नजर आए। पीलीभीत सांसद वरुण गांधी परिवार के साथ मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वरुण गांधी सोमवार शाम इंडिगो की फ्लाइट से देहरादून पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। सुबह वह परिवार के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!