टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का लक्ष्य, अब गेंदबाजों से आस…

MS Malik
By
1 Min Read

डा0 जेएस सचान

अहमदाबाद। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बता दें कि भारतीय टीम को सधी शुरुआत मिली। हालांकि, शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए। वह 4 रन ही बना सके। भारत ने 7वें ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे। रोहित शर्मा तूफानी 47 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने एक चौका लगाया और अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद विराट कोहली ने राहुल के साथ 67 रन की साझेदारी की। कोहली 54 रन बनाने के बाद बोल्ड हो गए। रविंद्र जडेजा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 22 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 9 रन बनाए। भारत का छठा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। उन्होंने 107 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। राहुल ने महज एक चौका लगाया। मोहम्मद शमी ने 6 रन जुटाए। जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। सूर्या ने 18 रन बनाए। भारत 240 के स्कोर पर ऑल आउट हो गए और आस्ट्रेलिया को 241 रनो का लक्ष्य दिया है |

https://tcp24.news/new-delhi/ind-vs-aus-team-india-gave-a-target-of-241-runs-to-australia-now-the-hope-is-from-the-bowlers-80760
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!