चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए किया तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव

MS Malik
By
1 Min Read

19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होगा, चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। इस चुनाव में लगभग 97 करोड लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमे 1 करोड़ 80 लाख नए मतदाता शामिल है। इस बार चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं को घर पर ही बैलेट पेपर उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया है।

*7 चरणों मे चुनाव होंगे

पहला चरण वोटिंग- 19 अप्रैल

दूसरा चरण वोटिंग- 26 अप्रैल

तीसरा चरण वोटिंग- 7 मई

चौथा चरण वोटिंग- 13 मई

पांचवा चरण वोटिंग- 20 मई

छठा चरण वोटिंग- 25 मई

सातवां चरण वोटिंग- 1 जून

4 जून को आएगा फ़ैसला

चुनाव आयोग ने की घोषणा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!