कांस्टेबल को शराब पीकर ड्यूटी करना पड़ा भारी, SSP ने किया निलंबित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। लोकसभा निर्वाचन डयूटी के दौरान शराब का सेवन कर अनुशासनहीनता करने पर देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने 01 पुलिस कर्मी को निलम्बित कर दिया है।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मसूरी क्षेत्र में गठित FST टीम में नियुक्त कान्सटेबल अमित तोमर को डयूटी के दौरान शराब पीकर और टीम के सदस्यो के साथ र्दुव्यवहार करने पर देहरादून एसएसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अधिनस्थों को सख्त चेतावनी दी है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ सख्त वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!