Waiting Ticket Cancellation से Railway ने 3 साल में कमाए 1200 करोड़ रुपये से अधिक, RTI से खुलासा

MS Malik
By
3 Min Read

दिवाली के मौके पर टिकट कैंसिल होने से सिर्फ 13 दिन में की 10 करोड रुपए से अधिक की कमाई

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे देश में ट्रांसपोर्टेशन के एक सबसे किफायती और प्रमुख साधनों में से है. हर दिन करोड़ों लोग ट्रेनों से सफर करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ वेटिंग लिस्ट वाले ट्रेन टिकट के कैंसिलेशन से रेलवे की कितनी कमाई होती है? एक RTI के जवाब में रेलवे ने बताया है कि साल 2021 से लेकर जनवरी 2024 तक सिर्फ वेटिंग लिस्ट के ट्रेन टिकटों के कैंसिल होने से उसे 1230 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. अकेले सिर्फ जनवरी, 2024 के महीने में ट्रेन टिकटों के कैंसिल होने पर रेलवे को करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

RTI एक्टिविस्ट डॉ. विवेक पांडे द्वारा दाखिल किए गए एक RTI के जवाब में रेलवे ने ट्रेन टिकट के कैंसिल होने से होने वाले अपने इनकम के बारे में डीटेल्स को शेयर किया है।

दिवाली पर टिकट कैंसिलेशन से हुई कितनी कमाई?
डॉ. विवेक पांडे ने रेलवे से ये भी पूछा कि रेलवे को साल 2023 में दिवाली के दौरान (5.11.2023 से लेकर 17.11.2023) के दौरान वेटिंग ट्रेन टिकट कैंसिलेशन से कितनी कमाई हुई है. रेलवे ने इसके जवाब में बताया कि इस अवधि के दौरान वेटिंग लिस्ट वाले ट्रेन टिकट के कैंसिलेशन से रेलवे की करीब 10.37 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. वहीं तत्काल वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों के कैंसिलेशन पर करीब 2.91 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

टिकट कैंसिलेशन से हुई कुल कितनी कमाई?

कन्फर्म टिकट के कैंसिलेशन के लिए क्या नियम है?
ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 48 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराने पर जनरल क्लास (2S) में 60 रुपए,
स्लीपर क्लास में 120 रुपए,
AC चेयर कार और थर्ड AC में 180 रुपए,
सेकंड AC में 200 रुपए,
फर्स्ट AC और एग्जीक्यूटिव क्लास में 240 रुपए की कटौती की जाती है.

अगर डिपार्चर टाइम से 48 घंटे के अंदर और 12 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराते हैं तो कुल रकम का 25% तक काटा जाएगा.

ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम से 4 घंटे के पहले और 12 घंटे के बीच में टिकट कैंसिल कराते हैं तो टिकट का आधा पैसा यानी 50% काटा जाएगा.

ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल नहीं करा पाए तो इसके बाद रिफंड का एक भी पैसा नहीं मिलेगा.

अगर आपका टिकट चार्ट बनने के बाद भी RAC में है और आप ट्रेन के शेड्यूल्ड डिपार्चर टाइम से 30 मिनट पहले अपना टिकट कैंसिल (Ticket Cancel) कराते हैं तो स्लीपर क्लास में 60 रुपए कैंसिलेशन चार्ज लगेगा. जबकि AC क्लास में 65 रुपए की कटौती होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!