उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे देहरादून

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज से दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में रहेंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति 31 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजकर 25 मिनट पर जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद तीन बजकर 55 मिनट पर पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। चार से पांच बजे के बीच वह यूनिवर्सिटी में रहेंगे, जबकि पांच बजकर 20 मिनट पर राजभवन पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। एक सितंबर को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज पहुंचेंगे करीब एक घंटा वहां रुककर 11 बजकर 40 मिनट पर ऋषिकेश हेलीपेड पहुंचेंगे, जहां 11 बजकर 55 मिनट पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 12 से एक बजे के बीच वह मेडिकल छात्र व स्टाफ से मुलाकात करेंगे।

उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में आइजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल व एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व पहुंचकर सभी अपनी ड्यूटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें। ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थान को भली-भांति चेक करते हुए कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। वीवीआइपी रूट के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह पूरे रूट का निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित करें कि मार्ग पर कोई निर्माण सामग्री न पड़ी हो। साथ ही रूट पर फ्लीट मूवमेंट के दौरान जिन चौराहों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, उनमें पूर्व से बैरिकेडिंग अथवा रस्सों की सहायता से ट्रैफिक को रोकने की व्यवस्था करें।

कुछ यूं रहेगा यातायात प्लान
31 अगस्त व एक सितंबर को उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी किया गया है।

इस दौरान ऋषिकेश, रायवाला, रानीपोखरी, नेहरू कालोनी, कैंट, रायपुर, डालनवाला, प्रेमनगर क्षेत्र के सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, लालतप्पड़ से भानियावाला की ओर भारी वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। चिह्नित बैरियर, डायवर्ट प्वाइंटों पर कुछ समय के लिए यातायात को रोका जा सकता है।

हालांकि, एक सितंबर को वीवीआइपी के राजभवन से आरआइएमसी तक भ्रमण के दौरान बल्लूपुर से गढी कैंट की ओर आने वाले यातायात को कौलागढ़ चौक पर कुछ समय के लिए रोका जा सकता है।

यहां रहेंगे डायवर्जन प्वाइंट

1- कारगी चौक

2- पुरानी बाईपास चौकी

3- मोथरोवाला चौक

4- छह नंबर पुलिया

5- लालतप्पड़ पर भारी वाहन रोकने के लिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!