Dehradun: मसूरी घूमने निकले भुड्डी निवासी छात्रों की स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा घायल

MS Malik
By
2 Min Read

मसूरी घूमने निकले छात्रों की स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत दूसरा घायल

देहरादून। घूमने के लिए निकले छात्रों की एक्टिवा गहरी खाई में गिर गई जिससे एक छात्र की मौत हो गई एवं दोस्त का घायल हो गया।सोमवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर खाई में गिर गई है, जिस पर दो छात्र सवार थे, जिनकी हालत गंभीर है।

उक्त सूचना पर थाना मसूरी तथा फायर सर्विस से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायल युवकों शहवाज (उम्र करीब 19 वर्ष ) पुत्र नसीबुद्दीन व शिफाॅन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में क्रमशः B.B.A व LAW की पढ़ाई कर रहे है , को बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

जिसमें एक घायल शिफॉन की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते के मृत्यु हो गयी। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों छात्र स्कूटी नंबर UK-07 FJ/ 3527 से देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आये थे तथा भदराज मंदिर रोड की ओर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक युवक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है, घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!