फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की भूमि अपने नाम करने वाला पूर्व पेशकार गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

अभियुक्त जनपद देहरादून के विभिन्न न्यायालयों मे पेशकार व अन्य पदों पर रह चुका है तैनात

देहरादून। राजधानी पुलिस ने दूसरे की भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसकी जमीन को अपने नाम करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त पूर्व में कई न्यायालयों में पेशकार रहने के साथ ही दूसरे पदों पर भी रह चुका है।

जानकारी के मुताबिक वादी रवि गुप्ता पुत्र स्व0 ओमप्रकाश गुप्ता निवासी 26-बी नैशविला रोड जनपद देहरादून की तहरीर पर विपक्षी जगदीश प्रसाद पुत्र गंगाराम निवासी 12 इश्वर विहार सुन्दरवाला रायपुर जनपद देहरादून के विरुद्व शिकायतकर्ता की सेवलाकला स्थित भूमि को फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम दर्शाये जाने के सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-109/2024 धारा 420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया था।

मामले की जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त भूमि की रजिस्ट्री मे छेड-छाड कर वादी की भूमि को अपने नाम पर दर्शाया जाना व कूटरचित दस्तावेज तैयार किया जाना प्रकाश में आया, अभियुक्त के विरुद्व पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 09-01-2025 को पुलिस द्वारा अभियुक्त जगदीश प्रसाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद देहरादून के विभिन्न न्यायालयों मे पेशकार व अन्य पदों पर भी तैनात रहा है, जिस कारण उसे न्यायालय की कार्यवाही की भी अच्छी जानकारी थी।

*नाम पता अभियुक्त*
1- जगदीश प्रसाद पुत्र गंगाराम निवासी 12 इश्वर विहार सुन्दरवाला रायपुर जनपद देहरादून उम्र 73 वर्ष।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!