स्टेनो,LDC से लेकर रिसर्च ऑफिसर के सैंकड़ों पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

नई दिल्ली। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने ग्रुप A, B और C के अंतर्गत कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स, असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर, क्लर्क, MTS समेत कई पद शामिल हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि फॉर्म में सुधार 5 सितंबर 2025 तक किया जा सकेगा।

पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत ग्रुप A पदों में रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद और पैथोलॉजी) के कुल 16 पद, ग्रुप B में स्टाफ नर्स, असिस्टेंट, ट्रांसलेटर और लैब टेक्नीशियन समेत करीब 63 पद, और ग्रुप C में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, रिसर्च असिस्टेंट, MTS, ड्राइवर, सिक्योरिटी इंचार्ज जैसे 310 से अधिक पद शामिल हैं। कुल मिलाकर 389 पदों पर भर्ती की जा रही है।

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित है। रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) के लिए आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, स्टाफ नर्स के लिए बी.एससी नर्सिंग या डिप्लोमा, ट्रांसलेटर के लिए हिंदी और अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, UDC और LDC के लिए स्नातक डिग्री और MTS के लिए कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। विस्तृत योग्यता की जानकारी CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में दी गई है।

आयु सीमा
आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 40 वर्ष तक हो सकती है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसे चरण शामिल होंगे।

सैलरी और आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए वेतनमान भी आकर्षक है। नियुक्त उम्मीदवारों को पोस्ट के अनुसार ₹20,200 से ₹1,12,400 तक का वेतन मिलेगा। साथ ही उन्हें अन्य भत्ते जैसे कि HRA, TA आदि भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क भी पद और वर्ग के अनुसार तय है। ग्रुप A के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग से ₹1500, ग्रुप B के लिए ₹700 और ग्रुप C के लिए ₹300 शुल्क लिया जाएगा। वहीं SC/ST/EWS/PH/महिला उम्मीदवारों को क्रमश: ₹500, ₹200 और ₹100 शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CCRAS की वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म भर कर सब्मिट कर दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!