CM योगी ने लॉन्च की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा यूपी के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

MS Malik
By
2 Min Read


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के मौके पर डिजिटल डायरी एप (Digital Diary App) के रूप में प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है. अब आपके मोबाइल में राज्य के हर विभाग के अधिकारियों के नंबर होंगे.
बाबर आजम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, यौन शोषण का मामला दर्ज करने का आदेश
डिजिटल डायरी एप में अधिकारियों के अलावा पत्रकारों के भी नंबर होंगे.
गोरखपुर. मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को एक और सौगात दी. मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी एप (Digital Diary App) का लोकार्पण किया जिसके जरिये राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों तक जन-जन की पहुंच और आसान हो सकेगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष डाक टिकट भी अनावरण किया. उन्‍होंने कहा कि आज जमाना तकनीकी का है. इसके प्रयोग से हम अपने हर क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं. अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं. सूचना विभाग ने डिजिटल डायरी-एप के जरिये एक अभिनव पहल की है. अब मोबाइल में ही डायरी होगी. लोग नि:शुल्क इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राज्य के हर विभाग से संपर्क स्थापित कर सकेंगे.
सीएम योगी ने कहा कि तकनीकी के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने में सफल हो सके. जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी. तकनीकी के जरिये ही 2.35 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 44 लाख प्रवासियों को भरण पोषण भत्ता दिया जा सका.

जबकि अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया देश में सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है. कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से UPIDINFO एप निशुल्क डाउनलोड कर सकता है. उसमें सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!