युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्त ने ही दिया घटना को अंजाम

Astitva Times Desk
3 Min Read

देहरादून। योगनगरी ऋषिकेश के मुनिकीरेती ढालवाला में शराब के ठेके के पास हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हया कर दी गई है। हत्याकांड को किसी और ने नही बल्कि युवक के दोस्त ने अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद लोगों में गुस्सा है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब केे ठेके पर पहुंचा। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त अभय ठाकुर भी साथ में गया। दोनों ने शराब पी और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि अभय ठाकुर ने पास में खड़ी ठेली से चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में घोंप दिया। आरोप है कि अभय ने कई बार चाकू से वार किए। लहूलुहान हालत में कंडारी को एक निजी अरपताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर डॉटर ने जांच के बाद कंडारी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद कंडारी के परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम नही करने की जिद पर अड गए। लोगों ने समझाया तो बॉडी को सील कर मोर्चरी में रखवाया गया।

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि परिजनों की और से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभय को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंडारी के शरीर पर चाकू के कितने निशान हैं यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। आरोपी अभय ठाकुर नाई का काम करता है। शराब के ठेके के पास हुई हत्या के बाद लोगों में ठेके के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। नरेन्द्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के साथ लोगों ने शराब का ठेका बंद करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब शराब का ठका खुल रहा था तभी लोगों ने विरोध किया था लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते शराब का ठेका खोला गया। इस शराब के ठेके की वजह से क्षेत्र में क्राइम बढ़ रहा है। यदि शराब का ठेका बंद नहीं हुआ तो लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!