बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कप्तान भी बदले

Astitva Times Desk
5 Min Read

 

नैनीताल से शुरुआत, देहरादून और हरिद्वार पर विचार विमर्श जारी, मंजूनाथ टीसी बने नैनीताल SSP, उत्तरकाशी कप्तान भी बदले गए

देहरादून। प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। लंबी कसरत के बाद शासन ने 24आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। खासतौर पर नैनीताल के पुलिस कप्तान प्रह्लाद मीणा को बदलने जाने को लेकर जो मांग बलवती थी, उसे सरकार ने अपने हिसाब से पूरा किया है। प्रह्लाद मीणा को जिले से हटाकर मुख्यालय सतर्कता में विराम दिया गया है। इसी तरह उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोबाल को भी जिले से हटाकर अभिसूचना मुख्यालय में भेजा गया है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर को भी जरूर जिले से हटाकर साइड लाइन किया गया है, लेकिन इसके कारण तकनीकी अधिक हैं। क्योंकि, वह अपना इस्तीफा भी प्रस्तुत कर चुके हैं।

आज के तबादलों में कई वरिष्ठ अफसरों के नाम भी शामिल हैं। लेकिन, वह एडजस्टमेंट अधिक हैं। अब माना जा रहा है कि देहरादून और हरिद्वार के एसएसपी के तबादलों पर भी निर्णय लिया जाएगा। लेकिन, वर्तमान में तैनात दोनों अधिकारियों की विशेष योग्यता के अनुसार गुणाभाग लंबे समय से जटिल बना हुआ है।

शासन और सरकार तक सीधी पहुंच वाले इन अधिकारियों के विकल्प को लेकर कुछ अधिक ही सावधानी बरती जा रही है। दोनों जगह इनकी टक्कर के अफसर की तलाश के लिए खास मशक्कत जारी है। इस मामले में प्रतिस्थानि के विकल्प को अपनाया जा सकता है।

पुलिस विभाग में प्रमुख तबादले
1. डॉ पीवीके प्रसाद, निदेशक अभियोजन / महानिदेशक होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा — निदेशक अभियोजन पद से मुक्त।

2. अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, कारागार — अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा नियुक्त।

3. अमित कुमार सिन्हा, निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला — इस पद से मुक्त; विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड शासन के दायित्व पर बने रहेंगे।

4. एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा — निदेशक अभियोजन नियुक्त।

5. विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय / मानवाधिकार — महानिरीक्षक, मानवाधिकार नियुक्त।

6. नीलिमा आनंद मौर्य, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था — निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला नियुक्त।

7. अनंत शंकर तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण — महानिरीक्षक, मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार।

8. सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी — पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था नियुक्त।

जनपद स्तर पर हुए तबादले
1. प्रह्लाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सतर्कता मुख्यालय नियुक्त।

2. यशवंत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीआईडी — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर नियुक्त।

3. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल नियुक्त।

4. लोकेश्वर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल — पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय नियुक्त।

5. कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय — पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी नियुक्त।

6. सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक, चमोली — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल नियुक्त।

7. सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी — पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त।

8. सुरजीत सिंह धामी, पुलिस अधीक्षक, टिहरी — पुलिस अधीक्षक, चमोली नियुक्त

🔹 अन्य तबादले (दूसरा शासनादेश)
1. प्रकाश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी — उप सेनानायक, पीएसी रुद्रपुर।

2. मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी — अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी।

3. रेनु लोहानी, अपर पुलिस अधीक्षक, विकासनगर — उप सेनानायक, आईआरबी देहरादून।

4. स्वप्न किशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ — अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर।

5. मनीषा जोशी, उप सेनानायक, आईआरबी प्रथम रमानगर — 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार भेजी गईं।

6. अभय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर — अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।

7. कमला बिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक, एसआईडी सेक्टर हल्द्वानी — अपर पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस नैनीताल।

8. पंकज गैरोला, अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार — अपर पुलिस अधीक्षक, विकासनगर।

मंजूनाथ टी.सी. बने नैनीताल के नए SSP, जबकि प्रह्लाद नारायण मीणा सतर्कता मुख्यालय भेजे गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!