श्रीराम मंदिर समर्पण निधि संग्रह अभियान में सहयोग के लिए धर्मपुर में निकली जन जागरूकता रैली

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। गुरूवार को धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर से जन जागरण रैली श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि संग्रह अभियान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित की गई।

रैली प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक से शुरू होकर ओल्ड नेहरू कॉलोनी एलआईसी बिल्डिंग सब्जी मंडी होते हुए आरा घर चौक से मंदिर पर निमित्त राम जन्मभूमि के निर्माण हेतु जन जन सहयोग का आवाहन किया गया जिसमें सभी राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता का सहयोग मिला। रैली की अगवाई अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के मंत्री रवि देव आनंद द्वारा की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने उपस्थित सभी लोगों से राम जन्म भूमि के लिए सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता,नगर प्रचार प्रमुख विष्णु भट्ट, नगर कारवां बद्री नगर अखंड प्रताप,पार्षद विपिन राणा, दिलीप,गणेश, राकेश पंडित, सुभाष यादव, अर्चना बागड़ी, संगीता खन्ना, बीना उनियाल, राहुल चौहान, शुभम जैन, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!