पुलिस मुख्यालय में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

MS Malik
By
2 Min Read

astitvatimes.com

देहरादून। आज गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई।

उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। इसका पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गयी है और आगे भी तय की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों समस्याओं व परेशानियों के निरकारण एवं कल्याण हेतु मुख्यालय स्तर पर लगातार किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक वी मुरूगेशन, ए पी अंशुमान पुलिस महानिरीक्षक, पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!