मयूर विहार कल्याण समिति चुनाव में सिंह अध्यक्ष आर्य कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Astitva Times Desk
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित मयूर विहार कल्याण समिति (पंजीकृत) के द्विवार्षिक चुनाव (2026–2028) आज 26 अप्रैल को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के. तिवारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी पुनीत वशिष्ठ की देखरेख में किया गया।

चुनाव में कुल 82 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 2 मत अमान्य घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राम ऋषि पाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 63 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार मेहता को 17 मत मिले। इस प्रकार सिंह ने 46 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संदीप आर्य विजयी घोषित हुए। उन्हें 67 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी चंद्र प्रकाश शर्मा को 13 मत मिले। आर्य ने 54 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके अलावा समिति के अन्य पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। जिनमें पी.के. सिंह को उपाध्यक्ष, प्रदीप भट्ट को सचिव, हीरा सिंह बर्गली को संयुक्त सचिव तथा आर.के. अग्रवाल को ऑडिटर नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में भी सर्वसम्मति से सात सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें पी.के. चिटकारा, आर.ए. खान, एस.के. नौटियाल, डॉ. एस.एफ. हसन, एम.एस. बिष्ट, सुनील कुमार वैद एवं संजीव मोहन शर्मा शामिल हैं। चुनाव अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बताते हुए सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समिति के सदस्यों में भी नए नेतृत्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!