कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव के लिए किया 19 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव संचालन समिति का गठन किया है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संचालन समिति की सूची जारी करते हुए बताया कि सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में गठित 19 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति में राज्य सभा संसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करण माहरा, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मयूख महर, समेत अन्य नेताओं को समिति में शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चुनाव संचालन समिति से तत्काल चुनाव संचालन की कार्यवाही विधिवत रूप से शुरू करने की अपेक्षा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!