कोविड-19: परेशानी में भाजपा कंट्रोल रूम को लगाएं फोन, समस्या का होगा निदान

MS Malik
By
3 Min Read

24 घंटे हर पीड़ित की समस्या को सुनेंगे भाजपा कन्ट्रोल रूम के पदाधिकारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आह्वान पर सेवा ही संग़ठन -2 के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त सहित कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिले में संचालित हो रहे भारतीय जनता पार्टी कोविड 19 कंट्रोल रूम को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर रुड़की से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील त्यागी व पूर्व दर्जा राज्य मंन्त्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को जोड़ा गया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में कोविड कंट्रोल रूम संचालित कर रही है जिनमे भाजपा पदाधिकारी 24 घण्टे इस महामारी से लड़ाई एवं सुरक्षा के लिए सेवा ही संग़ठन को मूलमंत्र मानकर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

चौहान ने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम को और अधिक सुदृढ करने की दृष्टि से जिससे अधिक से अधिक प्रभावितों की मदद हो सके और उन तक राहत पहुँच सके इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश स्तर पर संचालित हो रहे कंट्रोल रूम जिसमे 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था उसमें दो सदस्यों को और जोड़ा है।

चौहान ने बताया कि देहरादून प्रदेश मुख्यालय में संचालित कोविड 19 कंट्रोल रूम में जोड़े गए दो नए सदस्यों में रुड़की से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील त्यागी व पूर्व दर्जा राज्य मंन्त्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को जोड़ा गया है।

इनमें सुशील त्यागी का मोबाईल न. +919897107057 एवं वीरेंद्र सिंह बिष्ट का मोबाइल न. +919012924151, +919634718884 को जनसेवा के लिए प्रसारित किया गया है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश कंट्रोल रूम द्वारा पूर्व में प्रसारित सभी नम्बर भी यथावत रहेंगे जिन पर लोग अपनी समस्या को बताने के लिए 24वों घण्टे फोन कर सकते हैं पूर्व में प्रसारित नम्बर इस प्रकार हैं प्रदेश कंट्रोल रूम नंबर 0135 – 2671306 ,
प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल मो. 9411192628
प्रदेश सोशल मीडिया सयोंजक शेखर वर्मा 9719300758
प्रदेश आपदा प्रबंधन सयोंजक कुंवर जपेंद्र सिंह 9897272545 ,
प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान 886909133,
प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अम्बादत्त आर्य 9719270156 के मोबाइल नंबर प्रभावितों की मदद के लिए पूर्व से ही कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!