भाजपा नेता पूर्व पार्षद को जुआ खेलते पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिन नेताओं के हाथ में अपराध पर नजर रखना जनहित में काम करने की जिम्मेदारी होती है। वही नेता अब संगीन अपराधों में गिरफ्तार हो रहे है। ऐसे में जनता के हित में क्या कार्य होंगे और कैसे समाज का विकास होगा समझा जा सकता है। बता दें कि पुलिस ने पूर्व पार्षद एवं आमवाला वार्ड से वर्तमान पार्षद नीतू वाल्मीकि के पति राकेश उर्फ तिनका सहित आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से चार लाख रुपये से अधिक बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस को लंबे समय से एक घर में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अखाड़ा मोहल्ला के एक घर में छापा मारा। पुलिस को देखते ही सभी जुआरियों में हड़कंप मच गया। घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने मौके से रंगेहाथ पूर्व पार्षद राकेश तिनका सहित आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख दस हजार रुपये बरामद हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!