विधायक खजानदास ने डीएम संग बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तत्काल पहुंचाई राहत सामग्री

MS Malik
By
2 Min Read

विधायक ने प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जिलाधिकारी को दिये तत्काल राशि बाँटने के निर्देश

देहरादून। राजधानी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के बिन्दाल नदी के किनारे बसे लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण हुए नुकसान का विधायक राजपुर रोड़ खजानदास द्वारा मध्य रात्रि में दौरा किया गया तथा रात्रि एक बजे तक प्रभावित क्षेत्रों में रहकर प्रभावितो का हालचाल जानकर उन्हें सजग एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी।

बुधवार दोपहर को दोबारा विधायक दास ने जिलाधिकारी देहरादून सहित पूरे प्रशासनिक अमले को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को सूखा राशन वितरित किया तथा जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से प्रभावितों को राशि बाँटने के निर्देश दिये। साथ ही पुनः लोगों से रात्रि के वीभत्स दृश्य को दोहराते हुये सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी।

इसके साथ ही विधायक ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए की बिन्दाल नदी के किनारे वाली बस्तियों में जहाँ-जहाँ भी पुस्ते क्षतिग्रस्त एवं जीर्णशीर्ण है उन्हें ठीक किये जाने व पुनर्निर्माण कराये जाने हेतु आपदा मद से धनराशी आँवटित की जाय जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई अनुसंधान एवं नियोजन को तत्काल आँगणन गठित करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्र ही आवश्यक धनराशि की स्वीकृति की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!