विधायक खजानदास ने 350 प्रभावितों को बांटे राहत राशि के चैक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मंगलवार देर रात बादल फटने से बिन्दाल नदी के आस-पास के घरो में पानी भर जाने के कारण प्रभावित परिवारों को आज विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर तात्कालिक सहायता के तौर पर अहेतुक राशि के चैक वितरित किये।

विदित हो कि कल दिन में विधायक दास ने प्रशासनिक अमले के साथ स्वयं बिन्दाल नदी, चुक्खूवाला एवं आस-पास के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिलाधिकारी को तत्काल प्रभावित परिवारों की सूची जारी कर अहेतुक राशि बाँटने के निर्देश दिये थे। इस परिपेक्ष में गुरूवार को प्रशासन द्वारा 350 प्रभावित परिवारों को अहेतुक राशि 3800 के चैक विधायक खजानदास के हाथों वितरित किये गये।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार सदर दयाराम, पार्षद बिट्टू सोनकर, अजय तिवाड़ी, सुनील राणा, सुनील सोनकर, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!