मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नयागावं में कांग्रेस का कार्यक्रता सम्मेलन आयोजित

MS Malik
By
3 Min Read

सभी वक्ताओं ने दिया नारा एकजुट होकर बनायेंगे कांग्रेस की प्रचंड बहुमत वाली सरकार

देहरादून। रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नया गांव में कांग्रेस के कार्यक्रता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गुटों में बंटी कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर नजर आए। जिससे सम्मेलन में चर्चा होती रही कि यदि कांग्रेसियों की यह एकजुटता चुनाव में भी बनी रही तो फिर से मसूरी में कांग्रेस का परचम लहराना कोई मुश्किल काम नही। कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद सभी नेताओं ने भी एक सुर में एकजुट होकर कांग्रेस की मजबूती पर बल दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें। प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि महंगाई चरम पर है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश जोशी ने कहा कि वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर बूथ स्तर की कमेटी का शीघ्र गठन किया जाए और कांग्रेस की नीतियों एवं सरकार की विफलता को जन जन तक पहुंचाएं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पार्षद सुमेन्द्र बोहरा सुशांत ने कहा कि आज युवाओं के साथ साथ प्रदेश का आम जन भाजपा की जन विरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। हर साल दो करोड युवाओं को रोजगार का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है।

पूर्व पार्षद एवं मनरेगा के अध्यक्ष दीप सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने सौ दिन के रोजगार को कानून बनाया था जो कोरोना महामारी के दौरान फलीभूत हुआ है।

सम्मेलन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश चौहान, पार्षद सागर लांबा, अनिल बसनेत, अनिल नेगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र क्षेत्री ने किया। बीजापुर नयागांव के अध्यक्ष विक्रम प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान रितेश जोशी, राजीव थापा, पवन खरोला, सलभ राणा,चंदा प्रधान, गीता थापा, मालती थापा, तमन्ना प्रधान, कमला प्रधान,पार्वती थापा, प्रमिला प्रधान, रिशिमा प्रधान आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!