प्रधानमंत्री कल देहरादून में, देखिये पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को देहरादून आ रहे हैं। मोदी कल 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ जनसभा को संबोधित करेंगे बल्कि लगभग 18 हजार करोड़ रूपये की तमाम योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1:00 बजे कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस देहरादून दौरे के दौरान कुल 35 मिनट, जनता को संबोधित करेंगे। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार देवभूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री करीब ढाई घंटा रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम………

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:40 बजे दिल्ली हेलीपैड से वायुयान आईएएफ बीबीजे से रवाना होंगे।

– 12:25 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे।

– 12:25 से 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत होगा।

– 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौली ग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।

– 01:00 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।

– 01:00 से एक 01:10 बजे तक प्रधानमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

– 01:10 बजे पीएम मोदी मंच पर आएंगे।

– 01:33 से 01:40 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

– 01:40 से 02:15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे।

– 02:30 बजे प्रधानमंत्री, खेल परिसर हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

– 02:50 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

– 02:55 बजे प्रधानमंत्री जौली ग्रांट एयरपोर्ट से वायुयान आईएएफ बीबीजे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!