आप ने की 12 सीटों पर प्रभारियों की घोषणा, भरत सहसपुर, श्याम बोरा बने मसूरी विधानसभा प्रभारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने 12 और विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रभारी नियुक्त किये हैं। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के कुल प्रभारियों की संख्या 44 हो गई है। पार्टी ने देहरादून जिले की दो सीटों पर भी प्रभारियों की घोषणा की है जिनमें सहसपुर से भरत सिंह एवं मसूरी विधानसभा से श्याम बोरा को प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी 32 सीटों पर प्रभारी घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि विधानसभा के प्रभारी ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी का कहना है कि बाकी बची 26 सीटों पर भी शीघ्र प्रभारी घोषित कर दिए जाएंगे।

देखिए कौन बना किस विधानसभा का प्रभारी

विधानसभा पुरोला से प्रकाश कुमार

घनसाली से विजय शाह

सहसपुर से भरत सिंह

मसूरी से श्याम बोरा

ज्वालापुर से ममता सिंह

खानपुर से मनोरमा त्यागी

कोटद्वार से अरविंद वर्मा

भीमताल से सागर पाण्डेय

धारचूला से नारायणसुराड़ी

लालकुआं से चंद्र शेखर पांडेय

किच्छा से कुलवंत सिंह

नानकमत्ता से आनंद राणा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!