उत्तराखंड के अतीत और भविष्य को ध्यान में रखते हुए करें मतदान : नरेंद्र मोदी

MS Malik
By
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की केंद्र व प्रदेश में रही सरकारों डबल ब्रेक की सरकार बताया। हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने उत्त्तराखण्ड के अतीत और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान की अपील की। मोदी ने फिर दोहराया कि आने वाला दशक उत्त्तराखण्ड का है।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उत्त्तराखण्ड राज्य नहीं बनने देने के लिए साजिश की। राज्य निर्माण में रोड़े अटकाए। लेकिन अटल जी ने उत्त्तराखण्ड राज्य बनाया। तभी से इनके पेट में दर्द हो गया।

लगभग आधे घण्टे के संबोधन में मोदी ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण का जहर घोल रही। सत्ता मिल गयी तो संसाधनों की खुली लूट करेंगे।

मोदी ने हरीश रावत सरकार के हरकी पैड़ी को नहर घोषित करने सम्बन्धी पूर्व के फैसले की भी याद दिलायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गंगा को नहर में बदल कर खनन की लूट करना चाहती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने गंगा को नहर घोषित करने के फैसले को पलट कर गंगा को लुटने से बचा लिया।

मोदी ने कांग्रेस संसाधनों की लूट करते हुए राज्य को अपनी तिजोरी व एटीएम समझती है। कांग्रेस ने सीमावर्ती गांवों का विकास नहीं किया। लिहाजा, पलायन बढ़ा। भाजपा ने सीमावर्ती इलाके के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना के जरिए पर्यटन व रोजगार को बढ़ा रही है।

पीएम मोदी ने केंद्र की मनमोहन व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को डबल ब्रेक की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने उत्त्तराखण्ड के सपनों का गला घोंटा।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आ रहे हैं। योगी के आते ही माफिया व अपराधी इस इलाके में ठिकाना बना लेते हैं। और फिर वोट बैंक के तौर पर इनका उपयोग किया जाता है। लिहाजा, कांग्रेस को फिर मौका नहीं देना है।

कांग्रेस के समय ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, दिल्ली-दून हाईवे में नाममात्र का पैसा खर्च किया गया। जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार में तेजी से काम चल रहा है। मोदी ने हरिद्वार में रिंग रोड, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट विस्तार, नमामि गंगे, पर्वतमाला परियोजना, आल वेदर रोड, आयुष्मान, उज्ज्वला, घसियारी, महालक्ष्मी, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं का जिक्र कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने रुड़की के निकट कुंजापुरी में 1822 में हुए आजादी की जंग को याद किया। उन्होंने जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि उत्त्तराखण्ड में धामी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!