ट्रेड यूनियनों की हड़ताल कल, गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन

MS Malik
By
1 Min Read

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल कल,11:30 बजे गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

देहरादून। उत्तरखण्ड संयुक्त ट्रेड यूनियन्स संघर्ष समिति के आह्वान पर उत्तराखण्ड में देशव्यापी हड़ताल के तहत कल ब्रहस्पतिवार को ट्रेड यूनियन्स हड़ताल करेंगी। सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कल होने वाली हड़ताल की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि कल बैंक, बीमा, पोस्टल सहित कई कारखानों के मजदूर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा वर्कर्स, भोजन माताएं, मेडिकल रिपरजनटेटिव, स्कूल कर्मचारी, चाय बागान के मजदूर हड़ताल पर रहेंगे।

कल ब्रहस्पतिवार को 11:30 बजे से गांधी पार्क में रक्षा एवं रेलवे कर्मचारी हडताल का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से सीटू, इंटक, एटक, के नेताओ ने रणनीति पर विचार किया इस अवसर पर हीरा सिंह बिष्ट,लेखराज,अशोक शर्मा, ए.पी.अमोली, भगवंत पयाल,रविन्द्र नौडियाल ने बिचार व्यक्त किये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!