Dehradun: नगर निगम की मतदाता सूची में खामियां ही खामियां

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। नगर निगम के 100 वार्डों में से 49 में परिसीमन के दौरान हुए बदलाव के बाद मतदाता सूची में संशोधन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। नगर निगम में बीते 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज की गईं। अब अगले तीन दिन यानी छह अक्टूबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बीते छह दिनों में मतदाता सूची पर कई वोटर के नाम इधर से उधर होने पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। परिसीमन के बाद निगम के वार्डों में संशोधित मतदाता सूची तैयार करने की कसरत जारी है।

नई परिस्थितियों में कई वार्डों में मतदाताओं के नाम घटे-बढ़े हैं। जिनपर जनप्रतिनिधि और भावी दावेदार आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। मतदाता सूची के साथ ही दूसरी ओर ओबीसी सर्वे की रिपोर्ट फाइनल कर आरक्षण निर्धारित करने पर भी कार्य चल रहा है। परिसीमन के बाद 100 में 49 वार्डों में आंशिक बदलाव किया गया, जिसके आधार पर कुछ मोहल्लों के वार्ड बदल गए हैं।

हालांकि, वाडौँ का आरक्षण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। इसके लिए वर्ष 2018 में हुए चुनाव में आरक्षण की स्थिति का भी अध्ययन किया गया। इससे पहले परिसीमन को लेकर भी लंबी कसरत की गई। जिसमें 49 वाडाँ की जनसंख्या में आंशिक परिवर्तन करते हुए परिसीमन की रिपोर्ट तैयार की थी। निगम ने शेष वाडौँ को मानकों के अनुरूप बताया और कुछ वार्डों में कैंट/पालिका से सटे होने के कारण कोई परिवर्तन नहीं किया जा सका। हालांकि, तमाम राजनीतिक दल और नेता परिसीमन में खामियां गिनाते रहे। जिस पर करीब डेढ़ सौ से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई। इसके बाद नगर निगम ने आपत्तियों का निस्तारण इसके बाद मतदाता सूची भी नए सिरे से अपडेट करनी पड़ी। अब मतदाता सूची पर बीते 27 सितंबर से तीन अक्टूबर तक तीन दर्जन के करीब आपत्तियां प्राप्त हुईं। आज शुक्रवार से आपत्तियों का निस्तारण कर छह अक्टूबर के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!