Indian Navy में SSC Officer भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी तीन मार्च तक करें आवेदन

MS Malik
By
3 Min Read

भारतीय नौसेना की आईटी डिपार्टमेंट में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत अविवाहित उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. एसएसी ऑफिसर आईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जो तीन मार्च तक चलेगी.

नई दिल्ली। इंडियन नेवी में ऑफिसर बनने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी है. भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत ऑफिसर्स आईटी की भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए 10वीं या 12वीं में इंग्लिश में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ बीई या बीटेक की डिग्री होनी जरूरी है. वहीं, एमटेक/एमएससी डिग्री होल्डर्स फॉर्म भर सकते हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला, केरल में स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स जून-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. इसके माध्यम से इंडियन नेवी स्टेशनों में पोस्टिंग के लिए एसएससी अधिकारी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एसएससी/आईटी) की भर्ती की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल
शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स भर्ती 2024 के तहत नौसेना में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए 15 रिक्तियां हैं।

जानिए कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी से चल रही है और आवेदन करने की लास्ट डेट 3 मार्च 2024 निर्धारित है।

जरूरी योग्यता
उम्मीदवार अंग्रेजी में कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ के पास 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/सॉफ्टवेयर सिस्टम/साइबर सुरक्षा/सिस्टम प्रशासन और नेटवर्किंग/कंप्यूटर सिस्टम और नेटवर्किंग/डेटा एनालिटिक्स/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमएससी/बीई/बीटेक/एमटेक होना चाहिए.
या फिर कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीसीए/बीएससी के साथ एमसीए की डिग्री हासिल की हो.
एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट होल्डर्स को एसएसबी के लिए शॉर्टलिस्टिंग में कट-ऑफ मार्क्स में 5 फीसदी की छूट दी जाएगी.
नौसेना शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स आईटी भर्ती 2024 के लिए आवेदकों का अविवाहित होना जरूरी है।

फिजिकल स्टैंडर्ड
ऊंचाई और वजन: न्यूनतम ऊंचाई पुरुष – 157 सेमी
आई साइट – डिस्टेंस विजन के लिए न्यूनतम स्वीकार्य मानक 6/12, 6/12, जिसे चश्मे से 6/6 तक सुधारा जा सकता है. उम्मीदवार को कलर ब्लाइंड/रतौंधी नहीं होनी चाहिए।

आयु सीमा
नौसेना में एसएससी आईटी ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1999 से 1 जनवरी 2005 के बीच जन्म हुआ होना चाहिए।

ट्रेंनिंग
इन पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों की भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला, केरल में स्पेशल नेवल ओरिएंटेशन कोर्स जून-2024 की 6 हफ्तों की ट्रेंनिंग दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स लेवल के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!