देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सेक्टरवार आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के समय में बदलाव करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। सचिव एमडीडीए ने बताया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी सेक्टरों की सुनवाई अब पूर्व निर्धारित समय के स्थान पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही कुछ सेक्टरों के लिए सुनवाई स्थल भी संशोधित किए गए हैं।

सचिव एमडीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर समय से पहुंचकर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत करें।
संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है
06 जुलाई 2026
सेक्टर-1
शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी, माता मंदिर रोड (संशोधित)
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे07 जुलाई 2026
सेक्टर-2
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, क्लेमेंटटाउन
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे08 जुलाई 2026
सेक्टर-3
दून यूनिवर्सिटी, केदारपुरम
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे09 जुलाई 2026
सेक्टर-4
नगर निगम टाउन हॉल
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे10 जुलाई 2026
सेक्टर-5
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे13 जुलाई 2026
सेक्टर-6
लक्जीरिया फार्म, किशनपुर (संशोधित)
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे14 जुलाई 2026
सेक्टर-7
जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे15 जुलाई 2026
सेक्टर-8
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, कालिदास रोड (संशोधित)
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे17 जुलाई 2026
सेक्टर-9
पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी, बिधोली
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे18 जुलाई 2026
सेक्टर-10
उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (मीटिंग हॉल) (संशोधित)
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे20 जुलाई 2026
सेक्टर-11
पॉलिटेक्निक भवन, सुद्धोवाला
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे21 जुलाई 2026
सेक्टर-12
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट, चंद्रबनी रोड
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे
एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही सभी जनसुनवाई आयोजित की जाएंगी। इसलिए संबंधित सेक्टरों के नागरिक निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित स्थल पर पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।











