New year के जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालो के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: SSP

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन को देखते हुए चप्पे–चप्पे पर तैनात है दून पुलिस. कप्तान साहब खुद भी उतरे सड़क पर

देहरादून। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कानून व यातायात व्यवस्थाओं को लेकर जनहित पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा काफी संख्या में बाहरी प्रदेशों से पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये..इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटो पर जाकर नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए अच्छी डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया. साथ ही बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के साथ अपने व्यवहार को सौम्य रखने तथा जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए गए..ऐसे में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जन को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था की आम जन द्वारा सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून को धन्यवाद दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!