RBI का बड़ा फैसला, अब नही छपेंगे 2000 रूपये के नोट, जानिये अब इन नोटों का क्या होगा

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। आम जनता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, 2000 रुपये का सर्कुलेशन रिजर्व बैंक ने बंद कर दिया है। रिजर्व बैंक ने ये बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि 2000 रुपये का नोट चलन से वापस लिया जाएगा। लेकिन बड़ी बात ये है नोट की वैधता खत्म नहीं होने वाली है।

आरबीआई ने कहा कि बस अब आगे 2000 रुपये के नोट नहीं छापे जाएंगे। जारी बयान में आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर रहेगा, सिर्फ इसे सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया था। आरबीआई ने 2019 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी है। आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि 30 सितंबर तक इन नोटों को बदलते रहें। एक बार में तीस हजार रुपए के नोट ही बदले जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!