SSP देहरादून का बड़ा एक्शन, 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। यह सभी पुलिसकर्मी देहरादून से कांवड़ मेले में ड्यूटी के लिए भेजे गए थे जो तय समय में वापस नहीं लौटे और ना ही कोई सूचना दी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुमार ने अनुशासनहीनता माना है और सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक कांवड़ मेला ड्यूटी के लिए देहरादून से ऋषिकेश, रायवाला एवं हरिद्वार जिले के लिए पुलिसकर्मी भेजे गए थे। जिनको ड्यूटी समाप्त होने के बाद बुधवार को दोपहर एक बजे तक अपनी नियुक्ति इकाई/थानों में वापसी के लिए निर्देशित किया गया था। परंतु तय समय तक उक्त 51 पुलिसकर्मियों ने अपनी वापसी नियुक्ति इकाई में दर्ज नहीं करवाई।

वर्तमान में चल रहे भारी बारिश के दौर और कानून व्यवस्था की स्थिति के चलते जिले में पुलिस बल की कमी के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किये। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी दशा में अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!