UKD ने घोषित किये 16 प्रत्याशी, रायपुर डोभाल, कैंट अनिरूद्द काला, डोईवाला से शिव प्रसाद सेमवाल होंगे प्रत्याशी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट, पुष्पेश त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल के नाम भी शामिल हैं। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बताया कि दल मुख्य रूप से पलायन, बदहाल स्वास्थय सेवाओं, बेरोजगारी एवं भू कानून जैसे विषयों को लेकर जनता के बीच जायेगा।

विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट को लेकर दल की तरफ से कहा गया,”इस चुनावी मैदान में उनके मुख्य एजेंडे में भू कानून को प्रदेश में लागू करना प्राथमिकता के तौर पर रहेगा, क्योंकि राज्य बनने के 21 साल के बीत जाने के बाद भी बीजेपी और कांग्रेस द्वारा बाहरी भू माफियाओं के वर्चस्व बढ़ने से उत्तराखंड की धरती पर बाहरी लोगों का कब्जा हुआ है. लेकिन यूकेडी अगर सत्ता में आती है तो कानून बनाकर राज्य के हितों की रक्षा की जाएगी.”

देखें प्रत्याशियों की सूची

1- देवप्रयाग विधानसभा से दिवाकर भट्ट

2- द्वारहाट विधानसभा से पुष्पेश त्रिपाठी

3- श्रीनगर विधानसभा से मोहन काला

4- धनोल्टी विधानसभा से उषा पंवार

5- लैंसडाउन विधानसभा से एपी जुयाल

6- अल्मोड़ा विधानसभा से भानु प्रकाश जोशी

7- काशीपुर विधानसभा से मनोज डोबरिया

8- यमकेश्वर विधानसभा से शांति प्रसाद भट्ट

9- केदारनाथ विधानसभा से गजपाल सिंह रावत

10- रायपुर विधानसभा से अनिल डोभाल

11- ऋषिकेश विधानसभा से मोहन सिंह असवाल

12- देहरादून कैंट विधानसभा से अनिरुद्ध काला

13- डोईवाला विधानसभा से शिव प्रसाद सेमवाल

14- चौबट्टाखाल विधानसभा से वीरेंद्र सिंह रावत

15- टिहरी विधानसभा से उर्मिला

16- किच्छा विधानसभा से जीवन सिंह नेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!