डांडा लखोंड में हुआ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत समारोह

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी का देहरादून के डांडा लखोंड में भारतीय जनता पार्टी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कैनाल रोड से आईटी पार्क तक युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया।

 काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में 70 विधायक हैं मैंने आपके सहयोग से विधायक के रुप में एक अलग से आयाम स्थापित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आपकी दुआओं के कारण ही मुझे आज यह मुकाम हासिल हुआ है। कहा कि मेरी जनता में मेरे लिए भगवान हैं और मेरे भगवान का आशीर्वाद मुझे हमेशा प्राप्त होता है। उन्होंने जनसमूह को भरोसा दिलाया कि जिस विश्वास के साथ आपने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है उस विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। 

उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे प्रदेश के युवाओं को नौकरी से बाहर निकालने के आदेश को निरस्त करने के निर्देश मेरे द्वारा पहली बैठक के दौरान दिए गए थे। मैंने उपनल को निर्देश दिए थे कि आधे घंटे के अंदर इस आदेश को निरस्त कर उसकी कॉपी मेरे कार्यालय को भी प्राप्त कराएं। मंत्री ने कहा कि उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे युवाओं को रोजगार से बाहर निकालने का सवाल ही उत्पन्न नहीं होता है। कहा है कि जल्द ही इस मसले का हल निकाल कर निकाला जाएगा। उन्होंने 2022 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने का दावा भी किया। कार्यक्रम के अंत में जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रकाश कौशल, अनुज कौशल, राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित, मंडी अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, रतन सिंह चौहान, सुरेंद्र राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पूर्व प्रधान समीर पुंडीर, कमली भट्ट, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, बीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल, पार्षद भूपेंद्र कैठत, संजय नौटियाल, पूर्व प्रधान नारायण सिंह राणा, कमल थापा, विमलेश ठाकुर, आशीष ठाकुर, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल, अवनीश कोठारी जोन्टी, प्रमोद ठाकुर, दीपक अरोड़ा, दीपक फरासी,अंकित जोशी, मंसूर खान, समीर डोभाल,कुसुम प्रधान, मोहन शर्मा, वीरेंद्र मुंडेपी, कोशतुव पंत, मनोज कुकरेती, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, विशाल कुल्हान, घनश्याम नेगी, गीता पुरोहित, अर्चना थपलियाल, अजय कार्की, संजीव फरासी,अमित जोशी, सुभाष नौटियाल, शाकुल उनियाल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!