देहरादून: राजधानी में मजदूर ने साथ में रह रहे दूसरे मजदूर की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मयूर विहार चौकी क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। व्यक्ति की हत्या प्रेम संबंधों के कारण हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था। दोनों ने स्थल पर ही एक टेंपरेरी कमरा बनाया हुआ था जिसमें एक तरफ हरिराम अपनी पत्नी शांति देवी के साथ रह रहा था जबकि दूसरी साइड में विजयपाल अकेला रहता था।

बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार कर दिया। एक के बाद एक हरिराम ने कई वार कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिराम मौके से भाग निकला।

सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हरिराम ने विजयपाल का गला काटने की भी कोशिश की और इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ चल रही है। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!