देहरादून रोड़वेज वर्कशॉप में देर रात लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून रोड़वेज वर्कशॉप में देर रात लगी आग

देहरादून। राजधानी देहरादून के कोतवाली नगर इलाके मैं स्थित परिवहन विभाग के वर्कशॉप में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।

जिसके बाद कंट्रोल रूम की सूचना के बाद दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे और काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार बारात में आतिशबाजी के चलते परिवहन विभाग के बाहर रखे कूड़ेदान में आग लगने के चलते वर्कशॉप तक भी आग पहुँच गई।

जिसे दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफ़ी मशक्कत के बाद बुझाने में सफलता प्राप्त की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!