नगर निगम ने तरला नागल में अतिक्रमण हटाया, मोथरोवाला में दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून की टीम ने शनिवार को सहस्त्रधारा रोड तरला नागल स्थित अपनी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ ग्राम तरला नागल पहुंची तथा वहां पर नगर निगम की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया। जिस के बाद 300 वर्ग मीटर नगर निगम की भूमि में अतिक्रमणकारियों द्वारा बनायी गयी चारदीवारी को ध्वस्त करते हुए नगर निगम के स्वामित्व की भूमि होने का बोर्ड लगाया गया। टीम मे मोहम्मद शादाब तहसीलदार, संजय सैनी कानूनगो, राकेश कुमार कर निरीक्षक, स्वयंवर दत्त भट्ट लेखपाल, बालकृष्ण लेखपाल साहित बड़ी संख्या पुलिस बल मौजूद था।

इसके साथ ही नगर निगम टीम ने मोथरेवाला में खसरा नंबर 1521 तथा खसरा नंबर 1525 पर कुल 2000 वर्ग मीटर नगर निगम की भूमि में अतिक्रमण करने वाले 8 लोगों को नोटिस देते हुए अपने अतिक्रमण को 7 दिन में स्वयं हटाने अन्यथा 7 दिन बाद नगर निगम द्वारा तोड़ दिये जाने का अल्टिमेटम दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!